फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Airport like facilities will be available at Sonipat and Gohana stations with Rs 44 crore

Sonipat News: सोनीपत और गोहाना स्टेशन पर 44 करोड़ से मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Tue, 25 Feb 2025 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Feb 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Airport like facilities will be available at Sonipat and Gohana stations with Rs 44 crore
फोटाे 07- सोनीपत स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर निर्माणाधीन भवन। संवाद
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर यात्रियों को जल्द एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दोनों रेलवे स्टेशनों पर भवन निर्माण का करीब 75 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। सोनीपत में 29 करोड़ व गोहाना स्टेशन पर 15 करोड़ रुपये से यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। सोनीपत स्टेशन पर बन रहे 200 मीटर व 45 फीट चौड़े भवन में एक साथ 450 यात्रियों के एकत्रित होने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे ने सोनीपत में अप्रैल 2025, जबकि गोहाना स्टेशन पर मार्च माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दोनों जगह जालंधर की कंपनी के कर्मचारी 12 मीटर चौड़े एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण कर रहे हैं। सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ियों से लेकर प्रतीक्षालय कक्ष, व्यावसायिक केंद्र, कोच गाइडेंस सिस्टम, फूड प्लाजा जैसी व्यवस्थाएं की जाएगी। गोहाना में भी दो लिफ्ट, आधुनिक शेड, ऊंचे प्लेटफॉर्म व फुट ओवरब्रिज के निर्माण पर कार्य चल रहा है। साथ ही पार्किंग के विस्तार के साथ सुंदरीकरण भी किया जाएगा। स्टेशनों पर एलईडी लाइटिंग के साथ सोलर प्लांट भी स्थापित किए जाएंगे। दोनों स्टेशनों के आधुनिकीकरण व कार्य को तेजी से करवाने के लिए सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा भी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद दोनों स्टेशनों पर कार्यों में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर पांडवों के नाम से बनेंगे गुंबद
यात्रियों को महाभारत कालीन इतिहास से जोड़ने के लिए सोनीपत के प्रवेश द्वार पर पांच पांडव भाईयों के नाम से गुंबद बनाए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए गुरुग्राम की कंपनी के आर्किटेक्ट से डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। भवन निर्माण के बाद ही प्रवेश द्वार पर गुंबद बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। इससे धार्मिकता को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अमृत भारत स्टेशन परियोजना के अंतर्गत सोनीपत व गोहाना स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए पुनर्विकास के विभिन्न कार्य करवाए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों स्टेशनों पर भवन निर्माण का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रेलवे तय समय में कार्यों को पूरा करवाने के लिए प्रयासरत है, ताकि यात्रियों को जल्द आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed