{"_id":"ccf722595e57db5142f70572eed5c5fe","slug":"agriculture-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान नहीं लेकर आए गन्ना, छह घंटे गोहाना शुगर मिल रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान नहीं लेकर आए गन्ना, छह घंटे गोहाना शुगर मिल रहा बंद
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने की कमी के चलते गोहाना शुगर मिल तीन दिन भी नहीं चल सका। शनिवार को गन्ना न पहुंच पाने के चलते सुबह 11 बजे से शाम पंाच बजे तक मिल को बंद करना पड़ा। हालांकि छह से सात हजार क्विंटल गन्ना आने के बाद मिल दोबारा चालू हो सका, लेकिन गन्ने की कमी के चलते मिल को दोबारा बंद करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
एसडीएम धर्मेंद्र के पास नगर परिषद के साथ-साथ गोहाना शुगर मिल एमडी का भी कार्यभार है। तीन दिन पहले उन्होंने मिल के इस साल के सीजन का शुभारंभ किया। मिल प्रबंधन के मुताबिक मिल की हर रोज 25 हजार क्विंटल गन्ना लेने की क्षमता है। अगर कमी के चलते धीरे-धीरे चलाया जाए तो कम से कम 15 हजार क्विंटल गन्ना जरूर चाहिए।
विज्ञापन
तीन दिन में अब तक किसान केवल 32 हजार क्विंटल गन्ना ही लेकर पहुंचे हैं। इस कारण मिल प्रबंधन परेशान हैं, क्योंकि बीच में मिल बंद होने से रस खराब होने का खतरा रहता है, दूसरा ईंधन के तौर पर प्रयोग की जाने वाली खोई भी बेवजह नष्ट हो जाती है।
विज्ञापन
ज्यादा गन्ना लेकर आएं किसान : दहिया
मिल के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र दहिया का कहना है कि सुबह गन्ना खत्म हो गया। इसके चलते 11 बजे से शाम पांच बजे तक मिल बंद रहा। अब भी मिल में गन्ने की कमी बनी हुई है। ऐसे में किसान ज्यादा गन्ना लेकर आएं, ताकि मिल को सुचारू रूप से चलाया जा सके। मिल बीच में रोकने से ईंधन की बेवजह खपत होती है और रस खराब होने का खतरा बना रहता है।