फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   agriculture dept collects 10 samples of seeds

Sonipat News: कृषि विभाग के अधिकारियों ने बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई कर लिए 10 नमूने

Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
agriculture dept collects 10 samples of seeds
सोनीपत। रबी सीजन के दौरान किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज व खाद उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। जिसके तहत बुधवार को कृषि उपनिदेशक अनिल सहरावत के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम ने गांव पलड़ी में पहुंचकर बीज की दुकानों पर छापा मापा। इस दौरान गेहूं व सरसों के बीच के 10 नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

रबी सीजन की शुरूआत के साथ ही सरसों व गेहूं की बिजाई शुरू हो चुकी है। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान बीज की खरीददारी कर रहे हैं। कई बार बीज विक्रेता कम गुणवत्ता का बीज बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में रहते है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही फसल उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ता है। ऐसे में कृषि विभाग ने बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को कृषि विभाग के एसएमएस अधिकारी देवेंद्र कुहाड़, कृषि उपनिदेशक अनिल सहरावत, कृषि विभाग के क्यूसीआई राकेश हुड्डा ने पलड़ी स्थित बीज की दुकानों पर गेहूं व सरसों के बीज के 6 नमूने लिए हैं। इसके अतिरिक्त खाद के भी 4 नमूने लिए गए। जिनकी गुणवता की जांच के लिए उन्हें लैब में भेजा जाएगा। लैब से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने जिले में करीब 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई का लक्ष्य रखा है। वहीं करीब पांच हजार हेक्टेयर भूमि में सरसों की बिजाई की जानी है। ऐसे में बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी है कि किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज उपलब्ध हो सके। बीज के साथ कृषि विभाग ने खाद व दवाइयों के नमूने लेने की रणनीति भी तैयार की है। जिसके लिए टीमों का गठन किया गया है। कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि वह बीज, खाद या दवाई खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें और उपचारित बीज का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज व खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए विभाग ने अभियान शुरू किया है। जिसके तहत बुधवार को विभिन्न दुकानों से बीज व खाद के 10 नमूने लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अनिल सहरावत, कृषि उपनिदेशक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed