{"_id":"681a68d2ab7d359cff091d2f","slug":"agriculture-department-raided-took-3-samples-of-pesticide-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136281-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कृषि विभाग ने डाला छापा कीटनाशक के 3 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कृषि विभाग ने डाला छापा कीटनाशक के 3 सैंपल लिए
Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो :20: सोनीपत के खरखौदा में कीटनाशक का सैंपल लेने पहुंची टीम। स्रोत कृषि विभाग
- फोटो : स्रोत कर्मी
सोनीपत/खरखौदा। खरीफ सीजन में किसानों को नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वाले दुकानदारों पर नकेल कसने के लिए कृषि विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विभाग इसके लिए लगातार छापे डालकर सैंपल लेगा। टीम ने खरखौदा के सांपला रोड पर कई दुकानों की जांच की। साथ ही यहां कीटनाशक के तीन सैंपल लिए हैं।
मुख्यालय ने खाद, बीज और कीटनाशक के सैंपल लेने को लेकर टारगेट जारी कर दिया गया है। विभाग ने उपमंडल स्तर पर टीमों का गठन करके छापा डालने शुरू कर दिया है। कृषि विभाग को मुख्यालय से बीज के 200 सैंपल लेने का टारगेट मिला है। कीटनाशक के 147 और खाद के 290 सैंपल का टारगेट दिया है। सोनीपत जिले में लाइसेंसधारक बीज विक्रेता 681, खाद विक्रेता 795 और कीटनाशक विक्रेता 851 हैं।