फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Agitating sarpanchs were taken into custody by police before visit of Union Home Minister Amit Shah

Sonipat News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले आंदोलन कर रहे सरपंच पुलिस हिरासत में

Tue, 14 Feb 2023 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 02:38 PM IST
सार

सरपंचों के धरने का नेतृत्व कर रहे जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंच एक माह से धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार के इन नियमों के विरोध में सरपंचों को केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने मुरथल विश्वविद्यालय में पहुंचना था।

विज्ञापन
Agitating sarpanchs were taken into custody by police before visit of Union Home Minister Amit Shah
सरपंचों को हिरासत में लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। उनसे मिलने जा रहे आंदोलनरत सरपंचों को पुलिस की ओर से हिरासत में लिया गया। सरपंच मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित राई से विधायक मोहनलाल बड़ौली के आवास पर धरना दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन


सरपंचों के धरने का नेतृत्व कर रहे जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में सरपंच एक माह से धरने पर बैठे हुए हैं। सरकार के इन नियमों के विरोध में सरपंचों को केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने मुरथल विश्वविद्यालय में पहुंचना था, लेकिन पुलिस कर्मियों ने विधायक आवास के बाहर धरना स्थल से मुरथल विश्वविद्यालय में जा रहे सरपंचों को हिरासत में लिया है। सरपंचों की मांगों को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से सरपंचों की सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी मांग है कि ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed