फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Again the journey between canals proved unsafe

Sonipat News: फिर असुरक्षित साबित हुआ नहरों के बीच का सफर

Fri, 05 Jan 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Again the journey between canals proved unsafe
सोनीपत। करियर लाइन चैनल (सीएलसी) नहर व पश्चिम यमुना लिंक नहरों के बीच से निकाली गई सड़कों पर सफर फिर असुरक्षित साबित हो रहा है। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी आबादी क्षेत्र के पास नहरों के किनारे पर सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधी नहर में गिर रही है। महज 24 दिन में एक ही तरह के हादसे की पुनरावृत्ति हुई है।
विज्ञापन


पश्चिमी यमुना नहर व सीएलसी नहर के बीच से बनी सड़क पर अभी भी कई स्थानों पर सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं है। जरा सी लापरवाही होते ही कार व अन्य वाहन के नहर में गिरने का डर बना रहता हैं। सिंचाई विभाग व प्रशासन की तरफ से सड़क पर सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम अभी भी नाकाफी हैं। जिसके कारण यहां हादसे होते रहते हैं। नहरों के पास बसे गांवों के लोग भी सुरक्षा को लेकर मांग कर चुके हैं। नहर के किनारे कई जगह हालात बदतर है। सड़क किनारे ही नहर का पानी बह रहा है जिससे गाड़ी के नियंत्रण खोते ही सवार वाहन समेत नहर में जा गिरता है। पानीपत से लेकर दिल्ली तक सरकार ने सड़क का निर्माण कराया था। दिल्ली के जाम से बचने के लिए वाहन चालक इसी रास्ते को ज्यादा तरजीह देते हैं।
विज्ञापन




पहले भी हुए हैं हादसे

-12 दिसंबर की रात को कार के अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, तीसरा साथी घायल हुआ।

-11 सितंबर को डिवाइडर से टकराकर पश्चिमी यमुना लिंक नहर में कार गिरने से तीन दोस्तों की मौत हो गई थी।

-6 जून को ककरोई के पास कार नहर में गिरने से उद्योगपति, अकाउंटेंट व चालक की जान गई।

-19 मार्च को टायर फटने से कार नहर में गिर गई थी। हादसे में अतिथि अध्यापिका पूनम की मौत हो गई थी। उनके पति व दो बच्चों को बचा लिया था।

-12 जून, 2022 को गन्नौर के गांव कैलाना के पास अचानक अनियंत्रित हुई कार के पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरने से गांव मटिंडू निवासी अशोक (30) उनकी भाभी मंजू (32), भतीजे आयुष (4) और भतीजी आरुषि (8) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-7 जून, 2022 की रात को गांव सरढ़ाना-आहुलाना के बीच कार के नहर में गिरने से पानीपत के बुडशाम के युवक की मौत हो गई और उसके तीन दोस्त घायल हो गए थे। वह शादी का कार्ड देने जा रहे थे।

- 26 अप्रैल, 2022 को गांव झरोठ के पास गुरुग्राम माइनर में कार गिरने से गांव खांडा के निवासी महिला व उसके मामा की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed