फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After two days of relief, the temperature increased again, people upset

दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा तापमान, लोग परेशान

Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
After two days of relief, the temperature increased again, people upset
दो दिन की राहत के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है, जिससे लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिन में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। लू चलने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। चार दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बुधवार के बाद तापमान में कमी होने का पूर्वानुमान है। चिकित्सकों ने बढ़ती गर्मी में लोगों को खानपान और आवागमन में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते दो दिन पहले धूलभरी आंधी चली थी। आसमान में बादल छाने से तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आई थी, जिससे लोगों ने कुछ हद तक राहत की सांस ली थी। अब दोबारा से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ने लगा है। बुधवार तक तापमान बढ़ेगा, उसके बाद हवाओं के रुख में बदलाव होने से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सुबह को भीषण गर्मी का सामना करना होगा। इस बीच मौसम विभाग ने एक सप्ताह का अलर्ट जारी किया है। अप्रैल में यह गंभीर स्थिति है। इसमें बीमार होने की आशंका ज्यादा है।
विज्ञापन

वर्जन
दो दिन की थोड़ी राहत के बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। उसके बाद हवाओं का रुख बदलने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed