{"_id":"59135ada4f1c1b2034850c8d","slug":"after-twenty-four-day-do-not-accused-do-not-catch-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 दिन बाद भी पकड़ से दूर आरोपी 3 पुलिस कर्मी, सीएम के पास पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 दिन बाद भी पकड़ से दूर आरोपी 3 पुलिस कर्मी, सीएम के पास पहुंचा मामला
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
Updated Wed, 10 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर वीडियो लाइव कर फंदा लगा जान देने के मामले में आरोपी दिल्ली पुलिस कर्मियों को पकड़ने में पुलिस 24 दिन बाद भी नाकाम है। इससे युवक के परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने अब इस मामले में सीएम विंडो पर शिकायत करके पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है, जिससे बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले जेल की सलाखों के पीछे जा सकें।
यह है मामला
15 अप्रैल की देर शाम देव नगर निवासी दीपक (28) ने अपने घर के अंदर पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। दीपक ने पूरी घटना को फेसबुक पर वीडियो लाइव कर दिखाया था। घटना के समय वह घर पर अकेला था। युवक ने फेसबुक पेज पर बेटे संग अपनी फोटो अपलोड करने के बाद वीडियो के ऑपशन को लाइव किया और पंखे से रस्सी को बांधकर फंदा लगाकर उस पर लटक गया था। इस मामले में पुलिस ने उसके घर के अंदर दीवार पर लिखे सुसाइड नोट को कैमरे में कैद करने के साथ ही वहां से 60 पेज की डायरी भी बरामद की थी। जिसमें उसने महिला सहित तीनों पुलिस कर्मियों के संबंधों के बारे में लिखा हुआ है। पुलिस ने दीपक के पिता रमेश के बयान पर दिल्ली पुलिस की महिला हेडकांस्टेबल उषा, एसआई अरविंद व एएसआई सुरेश वत्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर लिया था। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के खिलाफ बढ़ रहा रोष
इस मामले में आरोपी तीनों पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दीपक के परिजन कई बार एसपी से मिले। एसपी ने उनको जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। वहीं, सिटी थाना एसएचओ अजय मलिक ने उनके घर जाकर आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात कही थी, लेकिन आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। इससे परिजनों में पुलिसकर्मियों के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में बुधवार को सीएम विंडो पर शिकायत करके आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।