फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the notice, the reconstruction of Rajlu Garhi-Bhogipur road will start today.

Sonipat News: नोटिस के बाद राजलू गढ़ी-भोगीपुर सड़क का आज शुरू होगा पुनर्निर्माण

Thu, 04 Dec 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
After the notice, the reconstruction of Rajlu Garhi-Bhogipur road will start today.
गन्नौर। गांव राजलू गढ़ी से भोगीपुर सड़क का पुनर्निर्माण काफी समय से रुकने के कारण ग्रामीणों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मात्र करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क का काम कई माह पहले शुरू हुआ था। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से नोटिस देने की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में सड़क का पुनर्निर्माण शुरू होने की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन

इससे पहले भी विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार को कई बार नोटिस जारी कर कार्य को जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कार्य में लगातार देरी की जा रही थी। सड़क निर्माण में हुई इस लापरवाही को देखते हुए विभाग ने अब ठेकेदार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिस पर ठेकेदार ने सड़क का पुनर्निर्माण जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों में उम्मीद है कि सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से उन्हें आवागमन में राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

राजलू गढ़ी से भोगीपुर रोड के पुनर्निर्माण को जल्द पूरा करवाने के लिए ठेकेदार को दो बार नोटिस भेजकर चेताया गया था। इस बार सख्त निर्देश दिए गए हैं। ठेकेदार ने 4 दिसंबर से सड़क का पुनर्निर्माण हर हाल में शुरू करवाने का आश्वासन दिया है, अन्यथा विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed