फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After the murder of the history-sheeter, the uncles kidnapped the villager, beat him badly, drowned him in the cesspool

Sonipat News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद चाचाओं ने ग्रामीण का अपहरण कर बुरी तरह पीटा, हौदी में डुबोया

Fri, 14 Apr 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 14 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
After the murder of the history-sheeter, the uncles kidnapped the villager, beat him badly, drowned him in the cesspool
गढ़ी असदपुर निवासी सुनील।
राई। गांव मेहंदीपुर के हिस्ट्रीशीटर निखिल की हत्या के बाद अब उसके चाचाओं पर दहशत फैलाने के आरोप लगने लगे हैं। आरोप है कि निखिल के चाचा ने छह अन्य के साथ मिलकर गांव गढ़ी असदपुर के ग्रामीण का अपहरण कर लिया। उसे खेत में ट्यूबवेल ले जाकर हौदी के पानी में डुबोया। यातना देकर निखिल की हत्या में शामिल लोगों के नाम पूछे। ग्रामीण ने शोर मचाया तो लोग जुटने लगे तो हमलावर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में निखिल का चाचा व उसकी हत्या के मामले में शिकायतकर्ता फूल सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव गढ़ी असदपुर निवासी सुनील कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। वह बुधवार दोपहर बाद अपने घर पर थे। इसी दौरान दो बाइक पर गांव मेहंदीपुर निवासी फूल सिंह अपने भतीजे विकास व विशाल उर्फ छोटू तथा अन्य के साथ हाथों में डंडे लेकर उनके घर पर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर उसे जबरन बाइक पर बैठाकर गांव असदपुर के पास एक ट्यूबवेल पर लेकर गए। वहां पहले से ही तीन युवक बैठे थे। उन्होंने उसे धमकी दी कि उसने उनके भाई निखिल की हत्या करवाई है। उन्होंने उसे ट्यूबवेल की हौदी में भरे पानी में डालते-डुबोते रहे। वह बार-बार पूछ रहे थे कि बताओ निखिल की हत्या करने में तेरे साथ कौन-कौन शामिल थे। उन्होंने मामले में किसी तरह की जानकारी होने से मना किया तो वह डंडे और लात-घूसे मारने लगे। आरोपियों ने उन्हें काफी प्रताड़ित किया गया। इस पर वह जोर-जोर से शोर मचाने लगा तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई और छानबीन शुरू की। पुलिस ने सुनील के बयान पर फूल सिंह, उसके भतीजे विकास, विशाल व अन्य के खिलाफ अपहरण, घर में घुसने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में एएसआई पवन की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी फूल सिंह, चांद व निखिल की दुकान पर काम करने वाले मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बेटी ने सतर्कता बरत पुलिस को दी सूचना
सुनील ने बताया कि जब आरोपियों ने उनका अपहरण किया तो उनकी बेटी ने समझदारी दिखाते हुए इसकी जानकारी डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत उनकी तलाश में जुट गई और जल्द ही उन तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में नामजद रहा है फूल सिंह
निखिल की हत्या के समय उसका चाचा फूल सिंह मौके पर मौजूद था। उसने आरोप लगाया था कि बदमाशों ने उन पर भी हमला किया था। जिसमें पुलिस ने उसके बयान पर ही हत्या व हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब फूल सिंह पर अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। फूल सिंह पर पहले भी आधा दर्जन अवैध शस्त्र अधिनियम समेत करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। अपहरण के मामले में गिरफ्तार चांद भी फूल सिंह के परिवार से है और निखिल हत्याकांड में मौके पर मौजूद था
एक दिन पहले दूसरे चाचा ने सरपंच के परिजन को दी थी धमकी
एक दिन पहले गांव मेहंदीपुर के अशोक ने मुकदमा दर्ज कराया था कि हिस्ट्रीशीटर निखिल के चाचा जोगेंद्र उर्फ टोला व एक अन्य ने उसके घर में घुसकर उनके पिता मेहर सिंह के सीने पर पिस्तौल तान कर मारने की धमकी दी थी। उसने सरपंच के देवर रमेश को बुलाने के लिए कहा था। जिसके बाद पुलिस को शिकायत देने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
निखिल की 10 अप्रैल को की गई थी हत्या
गांव मेहंदीपुर निवासी निखिल की 10 अप्रैल को 13 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वह घटना के समय गांव के पास मुरथल अनाज मंडी में खोली अपनी चाय की दुकान पर बैठा था। उस समय चाचा फूल सिंह पर भी हमलावरों ने गोली चलाई थी। जिसमें पुलिस हत्या, हत्या की कोशिश व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक निखिल के हत्यारों का पता नहीं लग सका है।

गांव गढ़ी असदपुर से ग्रामीण का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य का भी जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस निखिल हत्याकांड में भी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। -इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed