{"_id":"64fa260bce1ea9af15031bd6","slug":"after-the-murder-of-the-former-sarpanch-the-gunman-deployed-in-the-security-of-the-family-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5685-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पूर्व सरपंच की हत्या के बाद परिवार की सुरक्षा में गनमैन तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पूर्व सरपंच की हत्या के बाद परिवार की सुरक्षा में गनमैन तैनात
Fri, 08 Sep 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरी में पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में परिजनों की तरफ से सुरक्षा की मांग के बाद पुलिस ने परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने सुरक्षा के लिए दो गनमैन लगा दिए हैं। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।
गांव नाहरी के पूर्व सरपंच सुनील की मंगलवार रात को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व सरपंच की पत्नी मीना ने पुलिस को बताया कि उनके पति रात को बाइक पर घर आए थे। तभी वह थैला रखकर बाहर जाने लगे। उनके पूछने पर उन्होंने कहा था कि अभी आते हैं। जिस पर वह भी पति के पीछे ही चली गई थी। वह खेड़ी मनाजात रोड पर माता के मंदिर के पास पहुंचे थे करण उर्फ छोटा व अन्य ने उन्हें रोक लिया था। बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी। मीना ने करण, सुमित, अंकित, साहिल, हरबीर, सन्नी, कर्मबीर, तरुण, शिवम, रवि, आशु व कुलदीप के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई को लेकर बुधवार को परिजनों ने नागरिक अस्पताल के सामने जाम लगा दिया था। तब पुलिस ने सुरक्षा देने का भरोसा दिया था। जिस पर पुलिस ने परिवार की सुरक्षा में दो गनमैन लगा दिए हैं। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
गांव नाहरी के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में परिवार को सुरक्षा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रयास जारी है।
इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली