फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After Seema, Sumit made Khevda's name shine on the world stage

सीमा के बाद सुमित ने विश्व पटल पर चमकाया खेवड़ा का नाम

Tue, 31 Aug 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
After Seema, Sumit made Khevda's name shine on the world stage
फोटो 61: सीमा आंतिल। - फोटो : Sonipat
गांव खेवड़ा के लाडले सुमित आंतिल ने पहले ही पैरालंपिक में विश्व रिकॉर्ड के साथ देश की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया है। हालांकि सुमित से पहले गांव की बेटी सीमा आंतिल अपने गांव का नाम विश्व पटल पर चमका चुकी है। सीमा चार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है, हालांकि वह देश के लिए पदक नहीं ला सकी थीं, लेकिन गांव के बेटे सुमित ने पहले ही पैरालंपिक में देश की झोली में सोने का तमगा डाल दिया है, जिससे हर ग्रामीण खुशी से झूम उठा।
विज्ञापन

देश की सबसे अनुभवी एथलीट सीमा आंतिल के गांव खेवड़ा के लाडले सुमित आंतिल ने पैरालंपिक में इतिहास रच दिया है। इससे पहले उनके गांव की सीमा आंतिल की बदौलत पहले ही गांव का नाम विश्व में रोशन हो चुका है। राष्ट्रमंडल खेलों की रिकॉर्डधारी सीमा चार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। सीमा वर्ष 2004, 2012, 2016 व टोक्यो ओलंपिक में भाग ले चुकी हैं।
विज्ञापन

अब गांव के लाडले सुमित आंतिल ने सीमा की तरह गांव का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है। जिसके बाद गांव में हर व्यक्ति खुशी से झूम रहा है।

सुमित कुमार

सुमित कुमार- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed