फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After Prayagraj, now passengers increased on Haridwar route

Sonipat News: प्रयागराज के बाद अब हरिद्वार रूट पर बढ़े यात्री

Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
After Prayagraj, now passengers increased on Haridwar route
फोटो 17- सोनीपत बस अड्डे पर प्रयागराज जाने के लिए तैयार खड़ी बस। संवाद
सोनीपत। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में स्नान करने के लिए उत्साहित श्रद्धालुओं के साथ ही अब हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने प्रयागराज के साथ ही हरिद्वार रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ा दी है। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी दोनों रूटों पर तीन-तीन बसें रवाना की गई। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि प्रयागराज जाने वाली बसों में यात्रियों को एडवांस बुकिंग की सुविधा दी है, जबकि हरिद्वार रूट पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें रवाना की जा रही हैं। सोनीपत बस अड्डे से प्रयागराज के लिए दोपहर 12 बजे दो बसें और दोपहर एक बजे तीसरी बस रवाना की गई। जबकि हरिद्वार रूट पर पहली बस सुबह 5:30 बजे, दूसरी बस सुबह 10:20 बजे और तीसरी बस दोपहर 12 बजे तक रवाना की गई। प्रयागराज के लिए रविवार दोपहर 12 बजे रवाना की गई दोनों बसें सोमवार तड़के तीन बजे पहुंचेगी, जबकि दोपहर 01 बजे रवाना हुई बस तड़के चार बजे पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed