फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After a fight in the evening, a dead body was found on the side of the highway in the morning, murder alleged

Sonipat News: शाम को हुए झगड़े के बाद सुबह हाईवे किनारे मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 24 Feb 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
After a fight in the evening, a dead body was found on the side of the highway in the morning, murder alleged
गोहाना। गांव खेड़ी दमकन में दो युवकों में बहस के बाद गाली-गलौज हो गई थी। इसमें ग्रामीणों ने बीच-बचाव करा दिया था। शाम को हुई बहस के बाद ग्रामीण का शव सुबह हाईवे के पास पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक खड़ी थी। युवक के भाई ने कहासुनी की रंजिश में हत्या किए जाने का शक जताया है। इस पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव खेड़ी दमकन निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि उनके भाई सुमित घर में ही बिजली के सामान की दुकान चलाते थे। वह मिस्त्री का काम भी करते थे। वीरवार देर शाम को उनके भाई सुमित के साथ गांव के ही रविंद्र ने कहासुनी करते हुए झगड़ा कर दिया था। दोनों में बहस होने पर रविंद्र उनके भाई को गाली देने लगा था। तब ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराकर दोनों को अलग करा दिया था। झगड़ा होने के बाद उनके भाई सुमित घर नहीं आए। जब भाई देर रात तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी। रात को भाई का कोई सुराग नहीं लग सका था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पता लगा कि उनके भाई सुमित का शव गांव में गोहाना-सोनीपत हाईवे के पास पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो भाई के शव के पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। वह अपने साथियों के साथ भाई सुमित को उठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दीपक ने पुलिस के सामने शक जताया है कि शाम को हुए झगड़े की रंजिश में रविंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके भाई की हत्या की है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चार भाई-बहनों में बड़े थे सुमित

दीपक ने बताया कि वह चार भाई-बहन थे। जिनमें बड़े भाई सुमित थे। भाई की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो परिजन शव को लेकर अस्पताल जा चुके थे। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने का शक जताया है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर सबूत जुटाए जाएंगे।

- इंस्पेक्टर महिपाल, थाना प्रभारी, सदर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed