{"_id":"62cdcb0c95c4262a491a76d7","slug":"after-28-hours-the-new-agency-started-picking-up-the-garbage-sonipat-news-rtk652156193","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 घंटे बाद नई एजेंसी ने शुरू कराया कूड़ा उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 घंटे बाद नई एजेंसी ने शुरू कराया कूड़ा उठान
विज्ञापन
सोनीपत। शहर में लगे कूड़े के ढेरों से लोगों को 28 घंटे बाद निजात मिल सकी। नई एजेंसी ने मंगलवार सुबह कूड़े का उठान शुरू करा दिया है। एजेंसी ने कूड़ा उठान के लिए 10 डंपर और 7 ट्रैक्टर लगा रखे हैं। बुधवार से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। पुरानी एजेंसी के काम बंद करने के कारण कूड़े के ढेरों ने शहर की सूरत बिगाड़ दी थी। उठान कार्य ठप होने के कारण शहर गंदगी से अट गया था। शहर में मंदिर व शिक्षण संस्थानों के पास कूड़े के ढेर लग गए थे। डंपिंग प्वाइंटों पर करीब 400 टन कूड़ा एकत्रित हो गया था। सड़कों से गुजर रहे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब कूड़ा उठान शुरू होने से राहत मिली है।
नगर निगम ने कूड़ा उठान के लिए जेबीएम कंपनी से अनुबंध कर रखा है। कंपनी ने मुरथल में कचरा निस्तारण के लिए प्लांट भी लगाया है। जेबीएम शहर से कूड़ा उठा कर प्लांट तक पहुंचाने का ठेका वर्ष 2018 में पूजा कंसुलेशन एजेंसी को दिया था, लेकिन अचानक एजेंसी के साथ कंपनी का विवाद हो गया। जिसके कारण एजेंसी ने एक जुलाई से कूड़ा उठान में ढिलाई बरतनी शुरू कर दी थी। इसके चलते शहर में कूड़े-कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए थे। सोमवार को एजेंसी ने कूड़ा उठाना बंद कर दिया। ऐसे में अब जेबीएम ने नई एजेंसी आयुषी हाइजेन एवं केयर प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। एजेंसी ने मंगलवार सुबह 10 बजे डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठान का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए 10 डंपर और 7 ट्रैक्टर लगाए गए हैं। एजेंसी प्रबंधकों का दावा है कि बुधवार को डोर-टू-डोर कलेक्शन शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सोनीपत निगम क्षेत्र में 80 तो गन्नौर नपा क्षेत्र में 20 वाहन लगाए जाएंगे।
इंसेट
स्कूल व मंदिरों के बाहर कूड़े से बढ़ी परेशानी
पुरानी एजेंसी के काम बंद करने के कारण सोमवार को कूड़ा उठान नहीं हो पाया था। जिसके कारण शिक्षण संस्थानों व मंदिरों के बाहर भी कूड़े के ढेर लग गए थे। जिसके कारण मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं, स्कूल व कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थियों व अन्य राहगीरों की परेशानी बढ़ गई थी। टीकाराम कॉलेज के नजदीक राजकीय प्राथमिक पाठशाला के बाहर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण वहां के हालात खराब बने रहे। वहीं डाकघर के सामने मंदिर के पास भी कूड़े के ढेर लगे रहे। इन क्षेत्रों में कूड़े का उठान नहीं होने के कारण लगातार बदबू बनी रही। मंगलवार को उठान शुरू होने के बाद राहत मिल सकी।
विज्ञापन
वर्जन
कूड़ा उठान का काम शुरू कर दिया गया है। डंपिंग प्वाइंटों से कूड़ा उठान करने में समय लगा है। बुधवर सुबह घरों व प्रतिष्ठानों से भी कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी जाएगी। लगातार बेहतर पहल की जाएगी।-शीशपाल राणा, डायरेक्टर, आयुषी हाइजेन एंड केयर प्राईवेट लिमिटेड
वर्जन
कूड़ा उठान न होने के कारण लोगों को परेशानी हुई है। जेबीएम कंपनी की लापरवाही से यह स्थिति पैदा हुई है। कचरा न उठाने पर जेबीएम कंपनी पर पांच रुपये प्रति घर व प्रतिष्ठान के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। निगम क्षेत्र में करीब एक लाख यूनिट है।
सतेंद्र दहिया, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम