फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Advocate Anand Dahiya has been made RO and Manoj Kaushik and Manoj Kumar have been made AROs.

Sonipat News: अधिवक्ता आनंद दहिया आरओ व मनोज कौशिक और मनोज कुमार एआरओ बनाए

Mon, 20 Jan 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Advocate Anand Dahiya has been made RO and Manoj Kaushik and Manoj Kumar have been made AROs.
सोनीपत। राई बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। आनंद दहिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ मनोज कौशिक व मनोज कुमार को एआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


राई बार एसोसिएशन के प्रधान संजय खरेटा ने बताया कि 28 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें सर्वसम्मति से एक चुनाव अधिकारी के अलावा दो अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव प्रक्रिया शीघ्र शुरू करते हुए नामांकन, छंटनी व मतदान के संबंध में तैयारियां की जाएंगी। वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद दहिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वह इससे पहले बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा सहायक चुनाव अधिकारियों में मनोज कौशिक व मनोज कुमार शामिल हैं। बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की संख्या 47 है। चुनाव शांतिपूर्ण व अच्छे से संपन्न कराने के लिए आरओ व दो एआरओ नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन




पहले निर्विरोध चुने जाते थे पदाधिकारी, दो साल से हो रहे चुनाव

राई बार एसोसिएशन का गठन वर्ष 2016 में किया गया था। उसके बाद हर बार बार चुनाव के लिए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया जाता था। हालांकि वर्ष 2022 व 2023 में सर्वसम्मति नहीं बनने के चलते चुनाव कराए गए थे। इस बार भी चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed