फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Admission will be done on 720 seats in Savitribai Phule Women's College.

Sonipat News: सावित्रीबाई फुले महिला कॉलेज में 720 सीटों पर होगा दाखिला

Fri, 29 May 2026 05:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 05:20 AM IST
विज्ञापन
Admission will be done on 720 seats in Savitribai Phule Women's College.
फोटो : सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय, खरखौदा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। रोहतक रोड स्थित सावित्रीबाई फुले महिला कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज में 720 सीटों पर छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है।
छात्राओं की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। यहां पर प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी व मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इस बार छात्राओं को हरियाणा सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित सरकारी फीस पर ही दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन

पहले छात्राओं को अपेक्षाकृत अधिक फीस देनी पड़ती थी लेकिन अब कम फीस में शिक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने छात्राओं और अभिभावकों से समय रहते पंजीकरण करवाकर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है। कॉलेज में बीए की 320 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए में अंग्रेजी, हिंदी, गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल और संस्कृत विषय उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा बीकॉम में 160, बीसीए में 60 सीटों पर दाखिले होंगे। वहीं, स्नातकोत्तर कक्षाओं में एमए हिंदी और एमए भूगोल की 40-40 सीटें, एमकॉम की 40 तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस की 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।

प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना समय की जरूरत है। शिक्षा ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed