फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   admin started preparations for gita jayanti

Sonipat News: जिला स्तरीय गीता जयंती की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण

Tue, 29 Nov 2022 07:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
admin started preparations for gita jayanti
सोनीपत। सुभाष स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गीता जयंती समारोह हमारे लिए एक अध्यात्मिक पर्व की तरह है। इसलिए सभी मिलकर इस पर्व को भव्य रूप देने के लिए कोई कसर न छोड़ें।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि समारोह को लेकर सभी तैयारियां निश्चित समय पर पूरी करें। इस बार भी 2 से 4 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह को बेहद आकर्षक व यादगार बनाने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में हर साल की तरह सामान्य गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम गीता पर आधारित होंगे। स्कूली बच्चों की ओर से आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसको लेकर छात्र-छात्राओं ने तैयारियां आरंभ कर दी है। मकसद यही है कि आमजन को मनोरंजन के साथ-साथ गीता के महत्व की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

नगराधीश डॉ. अनमोल ने कहा कि समारोह को लेकर अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह को लेकर जिला प्रशासन साज-सज्जा पर भी फोकस कर रहा है और इस बारे में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। पवित्र गीता ग्रंथ को रथ पर रखकर पूरे शहर में झांकी निकाली जाएगी। इस दौरान जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला राठी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव गौरव रामकरण, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता अशोक रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed