{"_id":"649ddaf31bb300bb740fb886","slug":"additional-buses-will-run-for-haridwar-in-sawan-sonipat-news-c-197-1-snp1001-2098-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सावन में हरिद्वार के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सावन में हरिद्वार के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
Fri, 30 Jun 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ लाने व गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बस चलाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए आवश्यतानुसार परमिट लेने के लिए जरूरी कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। इससे जहां हरिद्वार रूट पर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं रोडवेज के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
सावन माह 4 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन माह में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार जाते हैं। सोनीपत से भी बड़ी संख्या में लोग सावन माह में कांवड़ लाने व गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाते हैं। जिससे सोनीपत बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से रोडवेज सावन माह में अतिरिक्त बस चलाने पर विचार कर रहा है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों में हरिद्वार रूट पर दो बसें चलाई जा रही हैं। सावन माह में यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
दो नई आने से डिपो में 122 हुई बसों की संख्या
सोनीपत बस अड्डा लंबे समय से बसों की कमी झेल रहा था। रोडवेज के पास महज 54 बसें ही रह गई थीं। जिससे व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा था। मार्च-अप्रैल में 40 नई बसों के आने से बाद रोडवेज अधिकारियों ने राहत महसूस की। उसके बाद से नियमित नई बसें पहुंच रही हैं। कुछ दिन पहले भी डिपो में दो नई बसें पहुंची हैं। नई बसें पहुंचने के बाद बस डिपो में बसों की संख्या बढ़कर 122 हो गई है।
विज्ञापन
सावन माह में हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ जाती है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें चलाने पर विचार किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।