फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Active taxpayers increased in the district with GST collection

Sonipat News: जीएसटी कलेक्शन के साथ जिले में सक्रिय करदाता बढ़े

Wed, 02 Jul 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Active taxpayers increased in the district with GST collection
फोटो 14: सेक्टर-12 ​स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में जीएसटी दिवस कार्यक्रम में दीप जल
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग कार्यालय में मंगलवार को जीएसटी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में रोहतक रेंज की जीएसटी संयुक्त आयुक्त काकुल सहरावत पहुंचीं। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त नील रत्न झा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त आयुक्त ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन

जीएसटी संयुक्त आयुक्त ने बताया कि जीएसटी को एक सशक्त और अधिक एकीकृत अर्थव्यवस्था की नींव रखने में महत्वपूर्ण मानते हुए वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। इससे उद्योगपतियों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि रोहतक रेंज में सबसे ज्यादा कर अदा करने वाले हिंदुस्तान यूनिवर्सल लिमिटेड, इंडियन ऑयल लिमिटेड व एशियन पेंट लिमिटेड हैं। जीएसटी से कारोबारियों की लागत में कमी आई है और माल को बिना किसी परेशानी के एक राज्य से दूसरे में ले जाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त नील रत्न झा ने बताया कि आठ वर्ष में जीएसटी कलेक्शन दोगुना हुआ है। साथ ही मौके के साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी कलेक्शन के साथ सक्रिय करदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिले में टारगेट से 20 फीसदी की ज्यादा वृद्धि हुई है।

साथ ही उद्योगपतियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो उनके लिए सुविधा केंद्र भी बनाए गए हैं। समय-समय पर सेमिनार आयोजित कर उन्हें सरकार की जीएसटी के बारे में बताकर उनका लाभ उठाने के लिए कहा जाता है।
जीएसटी आने से विभिन्न अप्रत्यक्ष कर की एक विस्तृत शृंखला को एक कर दिया गया। जीएसटी को एक राष्ट्र, एक कर के उद्देश्य से पेश किया गया था।
जीएसटी आने से विभिन्न अप्रत्यक्ष करों की एक विस्तृत शृंखला को एक कर दिया गया। जीएसटी ने उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट जैसे करों की जगह ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed