फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against those who do not complete the work on time

Sonipat News: समय पर कार्य पूरा नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 10 Feb 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who do not complete the work on time
खरखौदा। खरखौदा क्षेत्र के विकास को लेकर शनिवार को उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की स्टेटस रिपोर्ट की जांच करते हुए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री घोषणाओं पर हुए कार्यों को लेकर दौरा किया। छपड़ेश्वर मंदिर में तालाब सुंदरीकरण पर हुए कार्य पर असंतोष जताया और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। शहर के लघु सचिवालय में इससे पहले अधिकारियों की बैठक लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि नगरपालिका शहर की समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से काम करते हुए सुविधाएं देने का काम करें। शहर में निकासी की बुरी हालत व जाम की स्थिति पर उन्होंने सख्ती से काम करने के आदेश दिए। इस दौरान माइनरों की सफाई के साथ ही नालों की सफाई करवाने की बात कही। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कहा कि इस बार खरखौदा की पानी निकासी वर्षा के मौसम से पहले दुरुस्त हो जानी चाहिए। इसके साथ ही खरखौदा से दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति व जलभराव से होने वाली परेशानी को तत्काल प्रभाव से खत्म करने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने खरखौदा में एक बेहतरीन पुस्तकालय की स्थापना करवाने के लिए एसडीएम को प्रस्ताव तैयार करने की बात कही। इसके बाद खांडा गांव में वरिष्ठ अधिकारी डाॅ. राज सिंह के साथ गांव के तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिला परिषद के सीईओ डॉ. सुशील मलिक, एसडीएम ज्योति मित्तल, तहसीलदार जिवेंद्र मलिक, एक्सईएन प्रशांत कौशिक, एसडीओ अनिल चहल, कुलवीर सिंह, गुलशन कुमार, अश्विनी कौशिक, आशिक खान, सचिव संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed