फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against selling fake seeds: Arvind Sharma

नकली बीज बेचने पर होगी कार्रवाई : अरविंद शर्मा

Sun, 23 Mar 2025 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against selling fake seeds: Arvind Sharma
फोटो 19: सोनीपत के गोहाना स्थित सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते सहकारिता व प - फोटो : mathura
गोहाना। सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पेश किया गया बजट विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। सहकारिता व पर्यटन क्षेत्र में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने मिसाल बनेगा। सहकारिता मंत्री शनिवार को सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती व बागवानी को बढ़ावा देते हुए नकली बीज, कीटनाशक बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला में ढांचागत विकास करते हुए साल में दो बार मेले का आयोजन, राखीगढ़ी विश्व स्तरीय पुरातत्व स्थल को विकसित कर वार्षिक राखीगढ़ी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा गोहाना जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, राजेश भावड़, संजय दहिया, विनोद जुआं, इंद्र सिंह पांचाल व जगबीर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed