फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action on illegal mining: Department seized 126 machines and vehicles in one year

अवैध खनन पर कार्रवाई : विभाग ने एक साल में जब्त की 126 मशीनें व वाहन

Wed, 26 Jun 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Jun 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Action on illegal mining: Department seized 126 machines and vehicles in one year
सोनीपत के गन्नौर के गांव पपनेरा में यमुना से अवैध खनन करते जब्त की गई पोपलेन मशीन के साथ खनन नि
गन्नौर। खनन विभाग ने एक वर्ष में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 126 मशीनें व वाहन जब्त किए हैं। साथ ही विभाग ने आरोपियों से करीब दो करोड़ 12 लाख 6 हजार 570 रुपये वसूल कर सरकारी खजाने में जमा करवाए हैं। इतना ही नहीं, विभाग की ओर से अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 40 मुकदमे भी दर्ज कराए जा चुके हैं। वर्ष 2023 से अब तक विभाग करीब 28 करोड़ रुपये की राशि राजस्व विभाग के खजाने में जमा करा चुका है।
विज्ञापन

इसी के तहत खनन विभाग ने बुधवार को गांव पबनेरा के पास यमुना में अवैध खनन करने वाले खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया है। साथ ही खनन करने वालों के खिलाफ मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। जिला खनन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुताना में साथ लगती यमुना में यूपी के ठेकेदार ने रेत का ठेका लिया है, लेकिन वह हरियाणा की तरफ यमुना में अवैध रूप से खनन कर रहे थे, जिसकी सूचना विभाग को मिली। सूचना पर गन्नौर एसडीएम डॉ. निर्मल नागर, खनन अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में खनन निरीक्षक विकास चौहान, राजस्व विभाग, इंफोर्समेंट की टीम व मुरथल थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। इसके बाद टीम बुधवार सुबह मौके पर पहुंची तो यमुना में अवैध रूप से खनन का कार्य चल रहा था। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक पोपलेन, ट्रक डंपर, ट्रैक्टर को जब्त किया है। अनिल कुमार ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed