फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   action against broke traffic rule

नया नियम लागू होने के पहले दिन काटे 593 चालान, डीसी खुद उतरे नेशनल हाईवे पर

Mon, 02 Sep 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
action against broke traffic rule
हाईवे पर वाहनों के चालान कटवाते डीसी डा.अंशज व एसडीएम विजय कुमार। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम लागू होने पहले दिन रविवार को 593 वाहन चालकों के चालान किए गए। डीसी और एसडीएम खुद नेशनल हाईवे पर उतरे और उन्होंने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान कटवाए। इस दौरान अवैध पार्किंग और गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन

इससे पहले चालान मशीन नए नियमों के अनुसार दोपहर बाद आईजी ट्रैफिक कार्यालय से अपडेट हो सकी, जिसके बाद नए नियम के अनुसार चालान काटे गए। साथ ही जीटी रोड पर भरे पानी को संज्ञान लेते हुए डीसी ने नगर निगम अधिकारियों को निकासी का प्रबंध किसी अन्य स्थान पर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार से संशोधित मोटर वाहन अधिनियम लागू कर दिया गया है। हालांकि ज्यादातर लोगों को अभी इन नियमों के तहत हुए बदलाव की जानकारी नहीं है। यहां तक प्रावधानों की पूरी जानकारी ऑनलाइन होने में भी समय लगा। जिले में दोपहर तक नए नियमों के तहत मशीन अपडेट हो सकी। जिसके बाद नए नियमों के तहत चालान काटे गए। अब शराब पीकर चलने, बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने, जरूरी कागजात न रखने, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर भारी जुर्माना अदा करना होगा। जिले में पहले दिन कुल 593 वाहनों के चालान किए गए। हालांकि यह आंकड़ा अन्य दिनों के आसपास ही रहा। इसमें अकेले हाईवे पर 280 वाहनों के चालान किए गए। वहीं शहर में 182 वाहनों के चालान किए गए। नए नियमों के तहत अधिसूचना शनिवार शाम को मिली थी, जिसके बाद रविवार को मशीनों को करनाल ट्रैफिक आईजी की तरफ से अपडेट करने का काम शुरू हुआ, जिसे दोपहर बाद पूरा किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत दिशा से आने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई : डीसी
रविवार को डीसी डॉ. अंशज सिंह और एसडीएम विजय कुमार ने हाईवे पर उतरकर कुंडली में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। डीसी और एसडीएम हाईवे ट्रैफिक प्रभारी रमेश कुमार के साथ पहुंचे और एक घंटा तक निफ्टम चौक के सामने व जाटी कलां की तरफ से गलत दिशा से आकर जीटी रोड पार करने वालों पर कार्रवाई की। इन सभी के नए यातायात नियमों से तहत चालान करवाए गए। करीब एक घंटा तक यह कार्रवाई चली। एक घंटे में करीब 45 वाहनों के चालान किए गए। डीसी और एसडीएम ने सख्त निर्देश दिया कि अवैध पार्किंग व गलत दिशा से आने वाले वाहन ही हादसे का कारण बनते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
नए नियम के तहत इतना लगेगा जुर्माना
अपराध नई दर पुरानी दर
-नाबालिग द्वारा बाइक चलाना 25 हजार कुछ नहीं
-शराब पीकर वाहन चलाना 10 हजार 2 हजार
-बगैर डीएल के वाहन चलवाना 5 हजार 500
-डीएल की समय समाप्त होने पर 10 हजार 500
-ओवर स्पीड (हल्के वाहन) 1 हजार 400
-ओवर स्पीड भारी वाहन 2 हजार 400
-खतरनाक तरीके से वाहन चलाना 5 हजार 1 हजार
-बिना अनुमति रेस करना 5 हजार रुपये 500 रुपये
-बगैर पंजीयन के वाहन चलाना 5 हजार कुछ नहीं
-बिना फिटनेस के वाहन चलाना 5 हजार कुछ नहीं
-बगैर परमिट के वाहन चलाना 10 हजार 5 हजार
-ओवरलोड वाहन चलाना 20 हजार 2 हजार
-प्रतिटन ओवरलोड 2 हजार कुछ नहीं
-गाड़ी वजन कराने से मना करने पर 40 हजार 3 हजार
-वाहन से बाहर सामान निकलना 20 हजार कुछ नहीं
-इमरजेंसी वाहन को रास्ता न देना 10 हजार रुपये कुछ नहीं
हाईवे पर भरे पानी को बंद कराने के निर्देश
डीसी डॉ. अंशज सिंह यातायात व्यवस्था की जांच करते हुए राई गांव के सामने पहुंचे। यहां राई उपतहसील से पहले उन्होंने देखा कि आसपास का पानी नाले को ओवरफ्लो कर जीटी रोड पर पहुंच रहा है। इससे पूरी सड़क टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे भी बन चुके हैं। डीसी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पानी को तत्काल बंद करवाया जाए और नालों की सफाई करवाई जाए। उपायुक्त ने इस दौरान एनएचआई के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जीटी रोड पर जहां-जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर संकेत बोर्ड लगाएं जाएं और बेरिकेडिंग का प्रबंध ठीक ढंग से किया जाए।
रातभर सड़क पर रही पुलिस, 3538 की जांच, 122 के किए चालान
शनिवार की रात जिलेभर में पुलिस सड़कों पर रही। पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत 3538 की जांच कर 122 के चालान किए। वहीं, गांजा, अवैध शराब भी पकड़ी। जांच के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इसके शनिवार को जिले की 90 फीसदी पुलिस फोर्स सड़कों पर रहा। जिले में 107 जगह नाके लगा गए थे। रातभर चली गश्त के दौरान छोटे-बडे़ कुल 3538 वाहनो की जांच की। अभियान के दौरान बेवजह घूम रहे 84 व्यक्तियों के पर्चे काटे गये। अभियान के दौरान मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर 415 ग्राम गांजा और 84 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई। इसके अलावा अलग-अलग जगह से दो युवकों को अवैध पिस्तौल व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा गोदारा ने बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाया जाता है। शनिवार को चलाए गए अभियान के दौरान शहर के होटल, धर्मशालाओं, सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वालों की भी तलाशी ली गई। अभियान का उद्देश्य है कि अपराधियों पर समय के रहते नकेल कसी जा सके।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हाईवे पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जा रहा है। नए नियमों के तहत रविवार दोपहर को मशीन अपडेट हो गई थी। जिसके बाद नए नियमों के तहत चालान किए गए। सभी को नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे हादसे भी रुक सकेंगे और लोग जुर्माना देेने से भी बच सकेंगे।
रमेश कुमार, प्रभारी, हाईवे ट्रैफिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed