फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ACP inspected the checkpoints and issued directions

Sonipat News: एसीपी ने नाकों का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
ACP inspected the checkpoints and issued directions
फोटो 18- सोनीपत के खरखौदा में लगाए गए नाकों का निरीक्षण करने के दौरान एसीपी जीत सिंह बेनीवाल पु
खरखौदा। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) खरखौदा जीत सिंह बेनीवाल ने वीरवार को क्षेत्र में लगाए गए पुलिस नाकों की जांच की। साथ ही तैनात पुलिस कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने पूरी मुस्तैदी के साथ वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। दिल्ली के विधानसभा चुनाव को लेकर आवाजाही करने वाले वाहनों पर फिरोजपुर बांगर के पास नाका लगाकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ने गांव फिरोजपुर बांगर, रोहणा, रोहट व सिसाना में लगाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की जांच करने के तरीके का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की सीमाओं पर नाकाबंदी कर प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं। पुलिस की तरफ सभी वाहनों और उनके चालकों की जांच करने का क्रम जारी है। वहीं आमजन को भी अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना पुलिस को देने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed