{"_id":"5e750e808ebc3e72b1178a75","slug":"acident-sonipat-news-rtk547727747","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर कैंटर व ट्रक की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर कैंटर व ट्रक की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ कैंटर।
- फोटो : Sonipat
Link Copied
गन्नौर। जीटी रोड स्थित मां काली मंदिर के पास एक कैंटर व ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें कैंटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। इसके बाद अज्ञात वाहन कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव मलिकपुर की रहने वाले दीपक शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह 6 बजे अपने शिवगंगा ढाबे पर आ रहा था। जब वह जीटी रोड पर मां काली मंदिर के पास पहुंचा तो दिल्ली से पानीपत की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे एक कैंटर ने अपने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक अपने आगे चल रही एक गाड़ी से जा टकराया। टक्कर लगने से कैंटर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कैंटर में बैठा एक व्यक्ति उसमें फंस गया, जबकि कैंटर चालक व एक अन्य व्यक्ति हादसे के बाद वहां से फरार हो गए। इसके बाद उसने राहगीरों की मदद से केबिन में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक व्यक्ति की पहचान करनाल के घरौंडा निवासी रणधीर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी दीपक शर्मा की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।