फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused who ran away with murder after robbery carrying a reward of Rs 25,000 arrested after 12 years

Sonipat News: लूट के बाद हत्या कर भागा 25 हजार का इनामी आरोपी 12 साल बाद गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 04:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Accused who ran away with murder after robbery carrying a reward of Rs 25,000 arrested after 12 years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई (सोनीपत)। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली टीडीआई के पास कैंटर चालक से लूटपाट के बाद हत्या करने के मामले में सीआईए कुंडली टीम ने 25 हजार के इनामी आरोपी को 12 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के जिला रोहतास के गांव सरिस टपरा त्रिवेणी टोला निवासी अखिलेश है। आरोपी को कुंडली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव मुरशाना निवासी देव चंद ने 31 जुलाई 2012 को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उनका बड़ा बेटा अनिल कैंटर पर चालक था। उनका बेटा 25 जुलाई 2012 को वह रात नौ बजे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से अपने कैंटर में वॉटर कूलर टैंक लेकर हिमाचल के काला आंब के लिए चले थे। उन्हें 26 जुलाई 2012 को वहां पहुंचना था। गाड़ी मालिक ग्रेटर नोएडा के गजेंद्र ने बताया था कि अनिल वहां नहीं पहुंचा है। इस पर उन्हें बेटे की चिंता सताने लगी थी। वह परिवार व गाड़ी मालिक के साथ उसकी तलाश को निकले थे। कुंडली पहुंचने पर जानकारी मिली थी कि एक युवक का शव गटर में पड़ा है। वह टीडीआई के पास पहुंचे तो गटर में अनिल का शव था। उसकी कपड़े से गला घोंटकर हत्या की गई थी। साथ की मॉल समेत कैंटर भी गायब था। पुलिस ने लूटपाट, हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने मामले में गुरुग्राम के कुशला निवासी राहुल व सोनीपत के गांव अटेरना के रविंद्र व राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे लूटा गया कैंटर व मॉल मिल गया था। तब पता लगा था कि मामले में अखिलेश शामिल था। पुलिस ने उसे भी नामजद किया था। साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा था। अब सीआईए कुंडली में नियुक्त एएसआई प्रदीप की टीम ने आरोपी अखिलेश को कुंडली से गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद भाग गया था बिहार, गुजरात, गोवा में रहा

आरोपी ने पुलिस को बताया है वह वारदात के बाद बिहार भाग गया था। वहां से वह गुजरात भाग गया। वहां पर तीन-चार साल रहने के बाद वह गोवा चला गया। वहां पर भी वह तीन-चार साल रहा और मेहनत मजदूरी करता रहा। उसके बाद वह बिहार आ गया। वहां पर आने के बाद उसने पांच साल पहले शादी कर ली। जिसके बाद उसे पत्नी से एक बेटी है। उसे लगा कि अब मामला बंद हो गया था। ऐसे में वह काम की तलाश में कुंडली आया तो पकड़ा गया। उसे नहीं पता था कि उसकी गिरफ्तारी पर इनाम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed