{"_id":"69f9d86012e023863305d7dd","slug":"accused-of-vandalizing-the-room-and-threatening-to-kill-sonipat-news-c-197-1-snp1007-153474-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कमरे में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कमरे में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Tue, 05 May 2026 05:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 05 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सैदपुर के एक खेत में बने कमरे में तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सैदपुर निवासी विक्रम ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि अमरजीत, प्रिंस व दीपक सहित करीब 15 युवक कमरे पर पहुंचे और यश पर हमला क दिया।शिकायत के अनुसार हमलावरों ने कमरे में रखी एलईडी और होम थिएटर को भी तोड़ दिया। आरोपियों ने डंडे और फरसे ले रखे थे। वारदात के दौरान आरोपियों ने विक्रम के भतीजे तेजवीर और वासुदेव को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि उन्हें अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उन्हें अपने परिजनों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन