{"_id":"64d28d3bf41c9f92c9092b04","slug":"accused-of-stealing-oil-from-pipeline-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4263-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पाइप लाइन से तेल चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पाइप लाइन से तेल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Aug 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की पाइपलाइन में नोजल लगाकर तेल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव नाहरा निवासी दीपक है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दिसंबर 2020-21 में आईओसीएल सहायक प्रबंधक अभिषेक कसोधन ने शिकायत दी थी कि उनकी तेल की पाइपलाइन मथुरा से वाया दिल्ली व हरियाणा होते हुए जालंधर रिफाइनरी में जाती है। इसमें कुछ लोगों ने नोजल लगाकर तेल चोरी किया है। मंडोरा व हलालपुर गांवों से की गई इस तेल चोरी का खरखौदा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामला तेल चोर गिरोह से जुड़ा होने और कई वारदात होने के चलते इसे सीआईए, बहादुरगढ़ को सौंपा गया था। जिसे दो साल पहले सीआईए, खरखौदा को सौंपा गया था। खरखौदा पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए 13 गिरफ्तारियां की हैं। हाल में इस मामले को खरखौदा पुलिस देख रही है, जिसमें उप निरीक्षक राहुल ने गांव नाहरा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है।