फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of robbing a bike from a youth arrested

Sonipat News: युवक से बाइक लूट का आरोपी काबू

Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing a bike from a youth arrested
राई। यमुना नदी से स्नान कर दो साथियों संग लौट रहे युवक से पिस्तौल के बल पर बाइक लूटने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव गोयला खेड़ा निवासी ओमसागर उर्फ चीता है। गांव शामाबाद निवासी दीपक ने 8 सितंबर, 2022 को बताया था कि वह सेक्टर-7 स्थित सीएनजी स्टेशन पर सेल्समैन है। इसी स्टेशन पर उनका साथी मंजीत निवासी कामी भी काम करते है। वह मंजीत की बाइक से अपने दोस्त अमित व विक्की के साथ यमुना पर स्नान के लिए गए थे। स्नान करने के बाद वह वापस शामाबाद के लिए चले थे। जब वह पबसरा से जाखौली गांव की तरफ आ रहे थे तो सड़क पर खड़े दो युवकों ने रुकने का इशारा किया था। उन्होंने बाइक को रोक दिया था। अचानक एक युवक ने उसकी कमर पर पिस्तौल लगा दी थी। उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। इस बीच पल्सर बाइक पर दो और युवक आ गए थे। वह मुंह पर पकड़ा बांधे हुए थे। चारों युवकों ने मिलकर उनकी बाइक को लूट लिया था। राई पुलिस ने अब मामले में ओमसागर को गिरफ्तार किया है। उसके साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed