{"_id":"66ce2ac89c380c9d37029b94","slug":"accused-of-pressurizing-for-money-transaction-young-man-hangs-himself-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123602-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पैसे के लेनदेन का दबाव बनाने का आरोप, युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पैसे के लेनदेन का दबाव बनाने का आरोप, युवक ने लगाया फंदा
Wed, 28 Aug 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। आदर्श नगर स्थित घर में युवक ने सोमवार देर रात फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज किए और नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का आरोप है कि युवक ने लेनदेन के दबाव में आकर जीवन लीला को समाप्त की है।
आदर्श नगर निवासी कमल (25) रंग-रोगन करने का काम करते थे। सोमवार रात कमल ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है। कमल की शादी दो साल पहले हुई थी। पत्नी ने आरोप लगाया है कि कमल के पास देनदारों के फोन आते थे और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देते थे। देनदारों के दबाव में आकर कमल ने फंदा लगाया है। परिजनों ने देनदारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।