फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of posting indecent messages and photos on WhatsApp group

Sonipat News: व्हाट्सएप ग्रुप पर अभद्र मैसेज व फोटो डालने का आरोप

Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of posting indecent messages and photos on WhatsApp group
शहर की एक कांग्रेस नेता ने तीन युवकों पर व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो डालने और कैरी फारवर्ड करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरक्षण की मांग को लेकर बनाए गए ग्रुप में भाजपा समर्थक मनचलों ने मैसेज भेजे हैं। इस ग्रुप में महिलाएं भी जुड़ी हुई हैं। आरोपी युवकों ने महिलाओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला नेत्री ने बताया कि भाजपा ने वर्ष 2014 के चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में एक वर्ग की 42 जातियों से वादा किया था कि वह नौकरियों में उनके वर्ग को बहाली देगी। बीजेपी की सरकार बनने के बावजूद नौकरियों में एक वर्ग का आरक्षण बहाल नहीं किया गया। इसी को लेकर सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था। ग्रुप में ए वर्ग को आरक्षण बहाली पर चर्चा चल रही थी। 11 जून 2022 को समय करीब डेढ़ बजे बीजेपी को सपोर्ट करने वाले कुछ मनचलों ने ग्रुप में गलत फोटो डाल दिए। सुनील ने व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। जबकि एक आरोपी ने निवस्त्र फोटो को कैरी फॉरवर्ड किया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सुनील, मनीष, सोनू पर भादंसं की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed