फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused of killing young man arrested

युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेगी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
accused of killing young man arrested
सोनीपत। गांव खानपुर में मामूली कहासुनी की रंजिश में युवक के सिर में फरसा मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव खानपुर का रहने वाला अनिल उर्फ बांदर है। पुलिस ने अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। गांव खानपुर का रहने वाला राहुल (22) बुधवार सुबह अपने घर से घुमने के लिए निकला था। राहुल के पिता देवी सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसके बेटे राहुल का कई दिन पहले गांव के अनिल उर्फ बांदर के साथ झगड़ा हो गया था। मामूली कहासुनी को लेकर हुए झगड़े के बाद पंचायती तौर पर समझौता भी हो गया था। उसके बाद भी अनिल उसके बेटे से रंजिश रखने लगा। राहुल जब बुधवार सुबह घुमने के लिए निकला तो कुछ देर बाद वह भी अपने प्लाट में जाने के लिए घर से निकल लिया था। जब वह शीतला माता मंदिर के पास पहुंचा तो उसने देखा था कि राहुल व अनिल झगड़ रहे थे। इसी बीच अनिल ने उसके बेटे राहुल के सिर में फरसा मार दिया था। हमलावर वहां से भाग गया था। राहुल को खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी समुंद्र की टीम ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed