फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of giving poisonous substance to married woman, burning her and taking her hostage

Sonipat News: विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने, जलाने और बंधक बनाने का आरोप

Tue, 02 Apr 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving poisonous substance to married woman, burning her and taking her hostage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। कच्चे क्वार्टर की रहने वाली विवाहिता ने प्रगति नगर में रह रहे ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसे आरोप लगाया कि उसे तीन माह पहले जहरीला पदार्थ पिलाया गया। जलाने और धमकाकर कमरे में बंधक रखा गया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच व चिकित्सक की राय लेकर मामले में अन्य धारा भी जोड़ी जा सकती है।

कच्चे क्वार्टर की रहने वाली मीनू का आरोप है कि उनकी शादी करीब पांच साल पहले प्रगति नगर में हुई थी। शादी में मायका पक्ष ने दहेज भी दिया था। उसके बावजूद उन्हें ज्यादा दहेज के लिए परेशान किया जाता था। 24 दिसंबर 2023 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया था। बाद में आग भी लगा दी थी। इस बीच किसी तरह उसकी जान बच गई। ससुराल वालों ने चुपचाप डेढ़ महीने तक उसका इलाज रोहतक में करवाया था। उन्होंने उसे पुलिस के सामने बयान तक नहीं देने दिए। इस बीच जब उनके मायके वाले उसे कॉल करते तो उसकी बात नहीं होने दी जाती थी। उसने परिजनों को बताया था कि वह रोहतक शिफ्ट हो गए हैं और अब वहीं रहते हैं। डेढ़ महीने बाद जब पीड़िता को अस्पताल से घर लाया गया तो उसे घर के कमरे में ही बंद कर दिया गया। उनका मोबाइल भी उसके पति ने छीन लिया था।
विज्ञापन


अब 31 मार्च को पीडि़ता का भाई अचानक उनके घर पर गया तो बहन को कमरे में बंद रखने का पता लगा। पीड़िता के पति ने उसका बंद कर दिया था। जब पीड़िता का भाई अपनी बहन को आवाज लगाता हुआ अंदर गया तो बहन ने हिम्मत जुटाते हुए अपने भाई को आवाज लगाई। जिससे मामले का पता लगा सका। इसके बाद मायके वाले उसे लेकर नागरिक अस्पताल व बाद में रोहतक पीजीआई पहुंचे। पुलिस को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

विवाहिता की तरफ से मिली शिकायत पर दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच और चिकित्सक की राय के बाद अन्य धारा भी जोड़ी जा सकती है।-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, शहर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed