फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of fraud worth lakhs at petrol pump arrested

Sonipat News: पेट्रोल पंप पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 03:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Nov 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs at petrol pump arrested
गोहाना। थाना बरोदा पुलिस ने गांव आहुलाना के चीनी मिल स्थित पेट्रोल पंप पर पर बिक्री में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव आहुलाना निकासी अमित है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने 18 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव आहुलाना निवासी अमित कुमार चीनी मिल परिसर के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता है। वह रोजाना पेट्रोल पंप पर होने वाली डीजल-पेट्रोल की बिक्री से प्राप्त राशि को मिल के साथ लगते बैंक खाता में जमा करवाता था। उन्होंने जब सितंबर के पेट्रोल पंप एवं बैंक खाते का मिलान किया तो पेट्रोल की बिक्री से 651231 रुपये व डीजल की बिक्री से 1231081 रुपये कम मिले। मिलान में पाया गया कि 1882312 रुपये सेल्समैन ने बैंक खाते में जमा नहीं कराए हैं। सेल्समैन अमित कुमार 18 अक्तूबर को पेट्रोल पंप पर भी नहीं आया है और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पेट्रोल पंप प्रबंधक ने सेल्समैन के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed