फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of fraud by selling a plot to a woman in the name of his wife

Sonipat News: पत्नी के नाम कर महिला को प्लॉट बेच धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 18 Jan 2026 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 18 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud by selling a plot to a woman in the name of his wife
सोनीपत। गांव नाहरा की महिला ने दंपती पर प्लॉट को लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि एक ही प्लॉट को दो बार रजिस्टर्ड कराकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव नाहरा निवासी सुमित्रा देवी ने अदालत में इस्तगासा दायर किया कि दलजीत सिंह से 23 दिसंबर 2010 को 300 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इस सौदे में अतर सिंह नंबरदार और राजेंद्र गवाह थे। उन्होंने प्लॉट साढ़े नौ लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के समय कोर्ट परिसर सोनीपत में पूरी राशि दलजीत सिंह को अदा की गई थी। इसके बाद उक्त तिथि को प्लॉट की रजिस्ट्री उनके नाम पर हो गई। महिला का आरोप है कि दलजीत सिंह ने धोखाधड़ी की नीयत से रजिस्ट्री से दो दिन पहले ही उसी प्लॉट को अपनी पत्नी के नाम पंजीकृत करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए सुमित्रा देवी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर अब कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed