फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of feeding poison by attacking masked youths

नकाबपोश युवकों पर जानलेवा हमला कर जहर खिलाने का आरोप

Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of feeding poison by attacking masked youths
गन्नौर। गन्नौर के एक गांव में दो नकाबपोश युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। हमलावर जाते हुए युवक को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल के पिता ने बेटे की पत्नी और एक युवक पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। गन्नौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गन्नौर के एक गांव निवासी ने बताया कि उसके बेटे की शादी करीब 20 साल पहले रोहतक निवासी एक महिला के साथ हुई थी। 8 महीने पहले उसकी पुत्रवधू अपने मायके गई थी। आरोप है कि इसके बाद वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। वह पिछले महीने पुत्रवधू को समझा-बुझाकर घर ले आए थे, लेकिन कुछ ही दिन बाद वह व्यक्ति के साथ दोबारा चली गई। व्यक्ति अब उसके बेटे को बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा है। वीरवार को बेटा खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था। इस दौरान दो व्यक्ति अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर खेत में पहुंचे और चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाकर भाग गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, जहां वह उपचाराधीन है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed