फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of extorting Rs 15 lakh in the name of sending him to America

Sonipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ऐंठने का आरोप

Sat, 10 Aug 2024 07:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Aug 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of extorting Rs 15 lakh in the name of sending him to America
गोहाना। अमेरिका भेजने के नाम पर रामनगर निवासी युवक से 15 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित को 10 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। पीड़ित ने आरोपी से रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गोहाना डीसीपी को दी है। डीसीपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राम नगर निवासी सतीश ने डीसीपी को बताया कि वह जनवरी में पंजाब के जीरकपुर निवासी रजनीश से मिले थे। उसने बताया था कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। आरोपी ने उन्हें अमेरिका भेजने का झांसा दिया और 15 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने दोस्त रामदास व जसबीर की मौजूदगी में रुपये आरोपी को दिए और एक महीने में अमेरिका भेजने की बात कही गई। समय पूरा होने के बाद आरोपी हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। रुपये वापस करने के नाम पर मार्च में आरोपी ने 10 लाख रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया। रुपये वापस मांगने गए तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के पास उनके दस्तावेजों की फोटोकाॅपी भी है। इसका आरोपी गलत प्रयोग करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed