फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of duping Rs 58.50 lakh in the name of sending him to America

Sonipat News: अमेरिका भिजवाने के नाम पर 58.50 लाख रुपये ठगने का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 29 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of duping Rs 58.50 lakh in the name of sending him to America
गोहाना। गांव मुंंडलाना के युवक को अमेरिका भिजवाने का झांसा देकर परिवार से 58.50 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें अमेरिका की जगह दुबई और लीबिया भेज दिया। पीड़ित ने मामले को लेकर करनाल के गांव सिधपुर निवासी अरुण, वेदप्रकाश, बलवंत, सुलेखा, रेनू, आशा, गांव बुटानी निवासी अमित व गांव अलेवा खांडा के अमित मास्टर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

गांव मुंंडलाना के देवेंद्र ने बताया कि वह अपने भतीजे राहुल को पढ़ाई के लिए अमेरिका भेजना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने रिश्तेदार रोशन से बातचीत की। उसने कहा कि वह राहुल को अमेरिका भिजवा देगा और एजेंट वेदप्रकाश, बलवंत व अमित को लेकर उसके घर आया। वेदप्रकाश ने दुबई में अपने बेटे अरुण से बातचीत कराई और कहा कि तीन-चार माह में पढ़ाई के बेस पर अमेरिका पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए 51 लाख रुपए में सौदा हुआ। राहुल को दिल्ली ले जाकर दस्तावेज तैयार कराए। 15 दिसंबर 2023 को वेदप्रकाश व उसका भाई बलवंत, अमित व रोशन को साथ लेकर गांव मुंडलाना आए। कुछ दिन बाद दिल्ली से बैंकाॅक जाने की टिकट बनाकर भेज दी जो नकली थी। दोबारा बैंकाॅक की टिकट बुक कराई। बाद में आरोपी उनसे बहाने से रुपए लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल कुछ समय तक बैंकाॅक रहे और मार्च, 2024 में दुबई की टिकट कराई। उसके बाद उन्हें दुबई भेज दिया। दुबई से जमाइका भेजा तो वहां एंट्री नहीं दी गई। कुछ समय बार उसे दोबारा दुबई भेज दिया। राहुल का पासपोर्ट गिरवी रख दिया और उन्हें वहां खाना देना बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी उनसे और पैसे ले गए। जुलाई में दुबई से लीबिया भेज दिया, जहां पहुंचते ही राहुल को कमरे में बंद कर दिया।

वहां तीन-चार दिन बाद पैसे की मांग होने लगी और मारपीट करते हुए खाना बंद कर दिया। राहुल से फोन छीन लिया। अरुण ने रिकाॅर्डिंग भेजकर धमकी दी कि और पैसे दो नहीं तो राहुल को जान से मार देंगे। उनके कहने पर अलग-अलग लोगों के खातों में रुपये ट्रांसफर कराए व नकद दिए। राहुल से पासपोर्ट छीन लिया। 13 अक्तूबर 2024 को राहुल लीबिया से भारत आए।
इसके बाद कई बार पंचायत हुई लेकिन आरोपियों ने रुपये वापस नहीं दिए। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed