फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of cheating Rs 25.59 lakh in the name of trading arrested from Uttarakhand

Sonipat News: ट्रेडिंग के नाम पर 25.59 लाख की ठगी का आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 25.59 lakh in the name of trading arrested from Uttarakhand
फोटो :: सोनीपत के साइबर थाना पुलिस की गिरफ्त में ठगी का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 25.59 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में उत्तराखंड के जिला देहरादून के सहसपुर निवासी राशिद को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके साथियों का पता लगा रही है। ठगी की बड़ी राशि को बैंक खातों में होल्ड भी कराया गया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी बसंत ने बताया कि प्रगति नगर निवासी सुनील ने 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह सरकारी कर्मचारी हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कीम के नाम पर उनसे साइबर ठगों ने 25.59 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर और फर्जी प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके पास एक युवती ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को सीआईबी (एलयूएक्स) नामक कंपनी से जुड़ा बताया और वेल्थ ग्रोथ एक्सेलेरेशन प्लान 500 फीसदी स्कीम में निवेश का ऑफर दिया था। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां प्रोफेसर आदित्य नाम का व्यक्ति रोजाना ट्रेडिंग और शेयर बाजार की जानकारी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने शुरुआत में मुनाफे के स्क्रीन शॉट दिखाकर भरोसा बनाया और ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया। इसके बाद बार-बार निवेश बढ़ाने के लिए दबाव बनाया गया। झांसे में आकर उन्होंने 15 जनवरी से 27 फरवरी के बीच अलग-अलग बैंक खातों में 25.59 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। बाद में अकाउंट में घाटा दिखाकर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया था। उनकी पांच हजार रुपये की निकासी भी कराई। उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

थाना साइबर टीम ने राशिद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खाते में ठगी की रकम में से पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 15,75,710 रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड भी करा दिए थे। आईपीओ अलॉटमेंट व लोन के नाम पर और पैसे जमा कराने का दबाव बनाया गया था।



इंसेट
पुलिस की अपील

सोनीपत पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करने की अपील की है। निवेश या ट्रेडिंग से जुड़े ऑफर की पूरी जांच करने को कहा है। केवल अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। अधिक मुनाफे के लालच में आकर निवेश न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed