{"_id":"680007157cdfdac50b0406ef","slug":"accused-of-cheating-of-34-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-in-the-court-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135331-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अदालत में नौकरी लगवाने के नाम पर 34 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अदालत में नौकरी लगवाने के नाम पर 34 लाख की ठगी का आरोप
Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव फिरोजपुर बांगर के युवक ने अदालत में नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अदालत में इस्तगासा दायर किया। जिस पर अदालत के आदेश पर खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज किया है।
गांव फिरोजपुर बांगर निवासी आनंद कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी काजल के लिए नौकरी की तलाश में थे। इसी दौरान गांव के ही रिंकू से उनकी मुलाकात हुई। रिंकू हाल में दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-16 में रहता है। उसने कहा कि वह कंझावला कोर्ट दिल्ली में नौकरी लगवा सकता है। आनंद का आरोप है कि रिंकू ने कहा था कि एक सदस्य को नौकरी लगवाने के 10 लाख रुपये लेगा। ज्यादा सदस्य होने पर रुपये कम कर देगा। रिंकू के पिता और भाई ने भी भरोसा दिलाया कि उनका बेटा कई लोगों को नौकरी लगवा चुका है।
आनंद ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ही सीमा, नीतू, पंकज और निशा को भी नौकरी लगवाने के लिए संपर्क किया। आरोपियों ने प्रति व्यक्ति 7 लाख रुपये में बात पक्की की। उन्होंने अलग-अलग समय में रिंकू और गौतम को कुल 34 लाख रुपये दिए। आरोपियों ने उन्हें तीस हजारी कोर्ट दिल्ली और मिनिस्ट्री ऑफ वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के नियुक्ति पत्र भी दिए, जो बाद में फर्जी मिले। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। वहां कोई कार्रवाई न होने पर उसने खरखौदा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस्तगासा दायर करने के बाद थाना खरखौदा में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।