फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of attack on medical store operator arrested

Sonipat News: मेडिकल स्टोर संचालक पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of attack on medical store operator arrested
जानलेवा हमला करने का आरोपी सीआईए-1 टीम के साथ।
सोनीपत। राठधना रोड पर पटेल नगर में मेडिकल स्टोर संचालक पर 8 जून, 2022 की रात को जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गांव बुटाना फिलहाल रेलवे कॉलोनी गोहाना निवासी रिंकू उर्फ सागर है। आरोपी को पंजाब के डेराबस्सी से गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

नरेंद्र नगर निवासी प्रवेश शर्मा ने 9 जून, 2022 को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि वह अपनी कॉलोनी के सामने राठधाना रोड पर पटेल नगर में 21 साल से गुडलक नाम से मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके मेडिकल स्टोर पर 8 जून, 2022 को रात को साढ़े नौ बजे एक युवक मुंह पर गमछा बांधकर पहुंचा था। आरोपी ने उन पर गोली चला दी थी। गनीमत रही थी कि गोली उन्हें नहीं लगी थी। तत्कालीन सीआईए प्रभारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने मामले में राहुल उर्फ मोनू, विक्की उर्फ सोनी, नरेंद्र उर्फ सन्नी, अंकुश उर्फ मोनू और नीटू को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में कारोबार की रंजिश में दूसरे मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा हमला कराने की बात सामने आई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि प्रवेश पर गोली उसके पास ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले अंकुश ने चलवाई थी। मामले में अब सीआईए के एएसआई मंदीप ने आरोपी सागर उर्फ रिंकू को पंजाब के डेराबस्सी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इन मामलों में नामजद रहा है रिंकू
रिंकू पर 25 मई, 2022 को जींद के नरवाना में हत्या का मुकदमा दर्ज है। जिसमें उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
18 जून, 2022 को सिविल लाइन में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। जिसमें गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
5 फरवरी, 2021 को बरोदा थाना में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें गिरफ्तार हो चुका है।
19 सितंबर, 2013 को जीआरपी पानीपत में हत्या व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसमें गिरफ्तार किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed