फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused for abduction, arrest, sonipat police, sonipat

अपहरण कर 35 लाख लूट के तीन आरोपी काबू

Mon, 08 Aug 2016 12:47 AM IST
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
accused for abduction, arrest, sonipat police, sonipat
लूट के आरोपियों के साथ पुलिस टीम। - फोटो : bureau
लगभग दो सप्ताह पहले गुड़मंडी स्थित एसबीआई बैंक के पास से युवक का अपहरण कर 35 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ कर दावा किया है कि इन्होंने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी वीरेंद्र निवासी कथूरा, मोहित निवासी कथूरा हाल विजय नगर सोनीपत और सुरेश निवासी बाबा एकता कॉलोनी जिला रोहतक है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में डीआईजी कम एसपी हरदीप सिंह दून ने थाना सदर में पत्रकार वार्ता भी की। वार्ता के दौरान हरदीप सिंह दून ने बताया कि 25 जुलाई को जोनी ढाका निवासी सेवली ने थाना शहर सोनीपत में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया था कि कुछ अज्ञात युवकों ने गुड़मंडी सोनीपत से हथियार के बल पर उसका अपहरण कर लिया था। बदमाश उसके पास से 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बता दें कि इस मामले में शिकायतकर्ता पर भी शक कर रही थी। वहीं शनिवार को एसआईटी गोहाना की टीम गोहाना बाईपास के पास गश्त पर थी। इसी दौरान इन्हें तीन युवक संदिग्ध अवस्था घूमते हुए दिखाई दिये। जिनको काबू करके नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान उक्त विरेन्द्र, मोहित व के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में ही इन्होंने अपने किए अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि गत 25 जुलाई को हथियार के बल पर गुड़मंडी सोनीपत से जोनी का अपहरण कर 35 लाख लूटने की घटना को कबूल किया। गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अदालत में पेशकर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस लूट के इस मामले में नकदी, अवैध हथियार की बरामदगी तथा अन्य साथियों की गिरफ्तारी की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


ये है आपराधिक रिकार्ड
वीरेंद्र पर पांच अवैध हथियारों के मामले दर्ज हैं। इसमें तीन थाना बरोदा, एक गोहाना, एक रोहतक और एक पानीपत में दर्ज है। मोहित पर हत्या, हत्या प्रयास, डकैती के मामले रोहतक में दर्ज हैं। ये दोनों इन सभी मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं और मामले अदालत में विचाराधीन हैं। सुरेश हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजायाफ्ता अपराधी है, जोकि उच्च न्यायालय द्वारा जमानत पर था। इन तीनों ने असंध जिला करनाल से एक स्वीफ्ट गाडी लूटी थी, जिसमें तीनों वांछित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed