{"_id":"64f782348d1360d58b0e3674","slug":"accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5580-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चचेरे भाइयों को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चचेरे भाइयों को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Sep 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। देवडू रोड पर रोडरेज के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो चचेरे भाइयों को उनकी आटा मिल में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से गांव पांची जाटान फिलहाल मुरथल रोड निवासी हर्ष है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
देवडू रोड स्थित शिव कॉलोनी की गली नंबर-6 में रहने वाले निशांत गुलिया (20) ने पुलिस को बताया था कि वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं और स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने एक माह पहले प्रेम विवाह किया था। जिस पर परिवार के सदस्यों ने 31 अगस्त की शाम को उनकी शादी का रिसेप्शन रखा था। रिसेप्शन के बाद वह अपने दोस्त मयूर विहार के लक्ष्य व इंडियन कॉलोनी निवासी केशव के साथ देवडू रोड पर स्थित अपनी गुलिया आटा मिल में जाने के लिए निकला था। रास्ते में उनकी स्कूटी सामने से गली में आए दो युवकों की स्कूटी से टकराने से मुश्किल से बची थी। जिस पर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में युवकों ने कार सवार साथियों को भेजकर उन पर हमला कर दिया था। आटा मिल में हुए हमले में निशांत व उनके ताऊ का बेटा आशीष (26) घायल हो गए थे। मामले में अब एसआई देवेंद्र की टीम ने हर्ष को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।