{"_id":"63f0c9ce7eedda910e0cae6a","slug":"accused-arrested-for-throwing-dead-body-after-killing-partner-sonipat-news-c-17-1-70122-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: साथी की हत्या कर शव फेंकने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: साथी की हत्या कर शव फेंकने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26: झगड़े के बाद साथी की हत्या कर शव फेंकने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद
खरखौदा। युवक की हत्या कर बाईपास के किनारे शव फेंकने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के चुरू का निवासी राजपाल है। उसने गाड़ी में साथ आने के दौरान झगड़ा होने पर जयबीर की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया था।
खरखौदा के बाईपास किनारे 25 जनवरी की सुबह युवक का शव मिला था।
शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाया तो शरीर पर चोट के निशान मिले थे। इस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद मृतक के परिजनों ने लापता लोगों के रिकार्ड में से जयबीर की शिनाख्त कर खरखौदा पुलिस से संपर्क किया था। पहचान होने पर उन्होंने पुलिस को बताया था कि जयबीर अपने साथी चुरू निवासी राजपाल के साथ गाड़ी में गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने गाड़ी में झगड़ा होने पर जयबीर की हत्या कर उसका शव खरखौदा में फेंक देने की बात कबूल की है। इस दौरान उसके साथ अन्य लोग भी थे। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जिसके चलते आरोपी से पूछताछ की जा सके।