फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for providing illegal arms

Sonipat News: अवैध हथियार उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 11 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for providing illegal arms
सोनीपत। अवैध हथियार की घटना में संलिप्त चौथे आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी।
विज्ञापन

29 अक्टूबर 2023 को सोनीपत की पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मोहित और साहिल उर्फ छोटा को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल बरामद हुई थी। पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों मोहित, साहिल और ओम सागर उर्फ सागर उर्फ चीता को गिरफ्तार कर लिया था।

वीरवार को गौरव उर्फ सौरव को गिरफ्तार कर लिया। गौरव उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी गौरव उर्फ सौरव को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। उसने ओम सागर को हथियार मुहैया करवाया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed