फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused arrested, 25000 award

सात साल से फरार 25000 रुपये का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
accused arrested, 25000 award
सोनीपत। एसटीएफ की टीम ने सात साल से फरार चल रहे 25000 रुपये के इनामी हत्यारोपी जसबीर उर्फ बाला को गिरफ्तार कर लिया है। वह मां का इलाज कराने के नाम पर जेल से अवकाश लेने के बाद भूमिगत हो गया था। आरोपी पहचान बदलकर पंजाब और मध्यप्रदेश में छिपता रहा।
विज्ञापन

डीएसपी गन्नौर जोगेंद्र राठी ने बताया कि 23 फरवरी, 2012 को केडी नगर गन्नौर के रहने वाले प्रमोद ने गन्नौर थाना में शिकायत दी थी कि वह गन्नौर के शोभित उर्फ रोमी, पुनीत, संदीप और दिल्ली के अंकित के साथ स्टाक मार्केटिंग के कार्यालय में बैठे थे। उस दौरान जसबीर उर्फ बाला एक अज्ञात व्यक्ति के साथ वहां आया था। बाला ने आते ही चाकू से रोमी पर वार किया था। जिससे उसकी गर्दन काफी कट गई थी। हमले में संदीप भी बीचबचाव में घायल हो गया था। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। घायल रोमी की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी जसबीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वह 2 दिसंबर, 2013 को मां की बीमारी का उपचार कराने के नाम पर 23 दिन के अवकाश पर आया था। उसके बाद वह फरार हो गया था। न्यायालय ने उसे वर्ष 2014 में भगोड़ा घोषित किया था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। अब एसटीएफ सोनीपत को सोमवार को उसके करनाल क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। जिस पर टीम ने उसे करनाल से काबू किया है।
विज्ञापन

इन मामलों में रहा है नामजद
- वर्ष 2010 में घर में घुसकर मारपीट करना।
- वर्ष 2006 में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाकर दहशत फैलाना।
- वर्ष 2006 में तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने में नामजद।
- वर्ष 2008 में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की घटना में नामजद।
- वर्ष 2011 में हुड़दंग मचाकर दहशत फैलाने का आरोप।
- वर्ष 2021 में न्यायालय के आदेशों की अवहेलना का आरोप।
वर्जन
गन्नौर क्षेत्र का कुख्यात जसबीर उर्फ बाला लोगों को डराता रहता है। वह भागकर पंजाब और मध्यप्रदेश में छिप जाता था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed