फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accident on NH 44 in Sonipat, Scorpio car collided with truck, 3 friends died tragically and one injured

सोनीपत में NH 44 पर हादसा: स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Fri, 04 Jul 2025 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Jul 2025 12:19 PM IST
सार

सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन
Accident on NH 44 in Sonipat, Scorpio car collided with truck, 3 friends died tragically and one injured
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के जीटी रोड सेक्टर 7 फ्लाईओवर पर वीरवार की रात स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर हो गई स्कार्पियो में चेचेरे भाईयों समेत चार लोग सवार थे। जिनमें तीन की मौत हो गई। एक हालत गंभीर बनी हुई है। स्कार्पियो अधिक रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित हो गई थी और डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी साइड टली गई। वहां से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव बिनोली निवासी प्रिंस (28) का 2 जून को जन्म दिन था। जन्मदिन को उसने  घर पर मनाया, लेकिन वीरवार को अपने दोस्तों को पार्टी देने के लिए वह स्कार्पियो से मुरथल एक ढाबा पर आया।प्रिंंस के साथ उससे चेचेरे भाई आदित्य (25), मित्र विशाल (24) एवं सिरसली गांव निवासी सचिन भी साथ में थे।
विज्ञापन




मुरथल में पराठे खाने के बाद सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात साढ़े 11 बजे के आसपास जीटी रोड सेक्टर 7 फ्लाईओवर के पास रफ्तार तेज होन के कारण स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी पलटी मारते हुए दूसरी साइड पहुंच गई। वहां एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस उसके भाई आदित्य एवं सचिन की मौत हो गई। विशाल की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दु्र्घटनाग्रस्त वाहन कब्जे में लिए। सचिन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों को मौत के बाद घर में मातम छा गया । घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है। घायल विशाल को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed