{"_id":"6566d796b0ac88c9f105f028","slug":"accident-on-gohana-panipat-highway-in-sonipat-uncontrolled-car-collides-with-truck-late-night-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में गोहाना-पानीपत हाईवे पर हादसा: देर रात अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में गोहाना-पानीपत हाईवे पर हादसा: देर रात अनियंत्रित कार ट्रक से टकराई, युवक की मौत
Wed, 29 Nov 2023 11:47 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:47 AM IST
सार
सोनीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास उर्फ विक्की देर रात कार में सवार होकर शादी में जा रहा था। लेकिन रास्ते में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनीपत में गोहाना में रोहतक-पानीपत हाईवे पर देर रात गौशाला के पास अनियंत्रित हुई कार के ट्रक में टकराने से युवक की मौत हो गई। कार पहले डिवाइडर से टकराई और ट्रक में टकरा गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोहाना के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सतपाल ने बताया कि सेक्टर-7 निवासी उनके भतीजे विकास उर्फ विक्की (19) देर रात कार में सवार होकर शादी में जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य पहले ही शादी समारोह में पहुंच गए थे। विकास देर रात तक शादी में नहीं पहुंचे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें विकास के सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार ट्रक से टकराई हुई थी। वह खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे तो विकास की मौत होने की जानकारी मिली। सतपाल ने बताया कि विकास 12वीं पास कर नोएडा से पढ़ाई कर रहा था। विकास घर में इकलौता बेटा था। विकास की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार, मशक्कत से बाहर निकाला युवक
पुलिस के अनुसार कार हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मशक्कत के बाद कार से निकाला गया। उसके बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।