फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accident in Sonipat, Two Car collided in Sonipat

Sonipat Accident: बहालगढ़ रोड पर भिड़ीं स्कॉर्पियो और आई-20, चपेट में आया बाइक सवार, तीन युवकों की मौत

Sun, 04 Sep 2022 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 04 Sep 2022 09:46 AM IST
सार

मृतकों की पहचान खुशहाल निवासी बाबा कॉलोनी, निशांत इंद्रा कॉलोनी और वरुण निवासी वर्धमान सिटी के तौर पर हुई है। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। सोनीपत पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Accident in Sonipat, Two Car collided in Sonipat
सोनीपत में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के बहालगढ़ रोड पर फिम्स अस्पताल के सामने देर रात हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। आई 20 और स्कॉर्पियो कार आपस में टकरा गईं और बाइक सवार उनकी चपेट में आ गया। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

 

हादसे में मरने वालों में खुशहाल सिंह (27) बाबा कॉलोनी के रहने वाले हैं। वहीं वर्धमान सिटी के रहने वाले वरुण कुमार ( 24 ) और दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले निशांत (20) की भी मौत हो गई। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। सोनीपत पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

बेटे के जन्म का जश्न मनाने जा रहा था वरुण

हादसे में मारा गया वरुण बेटा होने का जश्न मनाने देर रात आई-20 कार से दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। साथ में स्कॉर्पियो कार में उसके दोस्त भी सवार थे। बहालगढ़ रोड पर फिम्स अस्पताल के पास उनकी कार अपने साथियों की स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। इसके बाद स्कॉर्पियो बिजली के खंभे में जाकर टकरा गई। वहीं, आई-20 कार ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में लाल रंग की आई-20 के परखच्चे उड़ गए। वहीं, स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में घायल मोहित सहित चार युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सेक्टर 27 थाना पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed